इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आतंकवादी आक्रमणों में १० व्यक्ति हताहत और ६४ घायल हो गये। समाचार एजेन्सी फार्स के अनुसार बग़दाद के कई क्षेत्रों में विस्फोट हुए जिसमें तीन व्यक्ति हताहत और १९ घायल हो गये। कल बग़दाद के सब्ज़ क्षेत्र में स्थित रशीद होटल की इमारत पर दो कैटयूशा प्रक्षेपास्त्रों से आक्रमण किया गया जिसमें १२ व्यक्ति घायल हो गये थे। सूत्रों के अनुसार घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है। इराक़ के बाबिल प्रांत में भी पुलिस के कारंवा के मार्ग में अज्ञात व्यक्तियों ने आक्रमण किया जिसमें दो व्यक्ति हताहत और पांच घायल हो गये। इसी प्रकार अलअंबार प्रांत में कारबम के दो विस्फोट हुए जिसमें दो व्यक्ति हताहत और ११ घायल हो गये। शेष व्यक्ति हिंसा की दूसरी घटनाओं में मारे गये।
अमरीका है ज़िम्मेदार
इराक़ के जानकार सूत्रों के अनुसार अमेरिका और क्षेत्र के कुछ अरब देश आतंकवादी आक्रमणों के लिए आतंकवादी गुटों का दिशा-निर्देशन कर रहे हैं।